फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attention society residents

Noida News: सोसाइटी निवासी ध्यान दें, अब 9 घंटे ही मिलेगा पानी

Fri, 18 Jul 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Attention society residents
- सुबह और शाम को कुछ घंटे पानी की सप्लाई होने पर निवासियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

- इकोविलेज एक सोसाइटी की मेंटेनेंस एजेंसी पर सुविधाएं नहीं देने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी के 50 टॉवरों में रहने वाले करीब सात से आठ हजार निवासियों को शनिवार से सुबह और शाम को कुछ घंटे ही पानी की सप्लाई की जाएगी। निवासियों को मेंटेनेंस की ओर से संदेश जारी करके अवगत कराया गया है। सोसाइटी के ग्रुप पर संदेश आने के बाद से निवासियों में अफरातफरी मच गई। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी अपनी कमियों को छुपाने के लिए उनकी सुविधाओं में कटौती कर रही है।

सोसाइटी के निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम को छह बजे से 10 बजे तक पानी आने का संदेश दिया गया है। वीकेंड के दिन होने के कारण नौकरीपेशा लोग दिन में साफ सफाई का काम करते हैं। यदि सोसाइटी में 11 बजे के बाद पानी ही नहीं आएगा तो वह काम कैसे करेंगे। मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से सोसाइटी में पानी की सप्लाई बाधित रहने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। निवासी 24 घंटे पानी और बिजली सप्लाई के लिए सोसाइटी में फ्लैट लेते हैं,लेकिन ईकोविलेज 1 में मेंटेनेंस एजेंसी ग्रेवेटी की लापरवाही और मनमानी की वजह से निवासियों को झुग्गियों वाला जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------

टैंकर से पानी की सप्लाई का आरोप
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कई दिनों से पानी की किल्लत से लोग परेशान है। करीब 25 टावरों में जल आपूर्ति बाधित हो जा रही है। टैंकर की मदद से सोसाइटी में पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही एक बाहर से पानी का पाइप लगाकर ओवरहेड टैंक को भरा जा रहा है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि एसटीपी के टैंकर से पानी की सप्लाई सोसाइटी में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------




क्या बोले निवासी
सोसाइटी में कुछ ही घंटे पानी मिलेगा। इसकी जैसे ही जानकारी हुई उसका विरोध किया गया है। मेंटेनेंस एजेंसी तानाशाही पर उतर आई है। - मनीष कुमार,निवासी

सोसाइटी में गंदे पानी की भी सप्लाई की जा रही है। कई टॉवरों में बीमार और बुजुर्ग लोग रह रहे हैं। यदि कुछ घंटे ही पानी दिया जाएगा तो कैसे काम चल सकेगा। - संजय शर्मा,निवासी



-------------
मोटर खराब होने से आई समस्या
इकोविलेज एक सोसाइटी के रखरखाव प्रबंधन के हेड मनु त्यागी ने बताया कि प्राधिकरण के पंप हाउस पर मोटर खराब हो गई थी, जिस वजह से जलापूर्ति बाधित चल रही थी। ऐसे में जो पानी पीछे आता वह तुरंत निवासियों तक पहुंचाया जाता है। सोसाइटी में पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है,जिससे सबके पास पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article