फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attendants forced to live amidst the rubble of the night shelter

Noida News: रैन बसेरे के मलबे के बीच रहने के लिए मजबूर तीमारदार

Fri, 07 Nov 2025 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Attendants forced to live amidst the rubble of the night shelter
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार रैन बसेरे के मलबे के बीच रहने के लिए मजबूर हैं। 
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर-अफसर एसी कमरों में बैठे हैं। उधर, तीमारदारों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां बना रैन बसेरा ध्वस्त कर दिया गया है। तीमारदार इसके मलबे के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में रोजाना 300 से अधिक मरीज आते हैं। इनके तीमारदारों के ठहरने के लिए परिसर में बनाया गया रैन बसेरा तोड़ दिया गया है। तीमारदार इसके मलबे पर बिस्तर डालकर सो रहे हैं। अयोध्या निवासी शलिनी ने बताया कि रैन बसेरा तोड़ने से पहले अस्थायी इंतजाम करना चाहिए। शताब्दी के सामने रैन बसेरा बनाने का काम चल रहा है। उसमें पहले से बने बेड हमेशा भरे रहते हैं।
विज्ञापन


टिनशेड के नीचे खड़ी कर रखी एंबुलेंस
केजीएमयू प्रशासन ने रैन बसेरा हटाने के बाद पर्चा काउंटर के बगल में टिनशेड डलवाया था। अफसरों ने इसके नीचे एंबुलेंस खड़ी करवा रखी है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ केके सिंह का कहना है कि तीमारदारों की सुविधा के लिए अस्थाई रैन बसेरे की व्यवस्था कराई जाएगी। टिनशेड के नीचे खड़ी एंबुलेंस को भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed