फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to steal from house

अस्पताल की दीवार फांदकर देर रात चोरी का प्रयास

Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal from house
तावडू। नगर के सरकारी अस्पताल से सटे मकान में बुधवार देर रात दो लोगों द्वारा दीवार फांदकर चोरी करने का प्रयास किया गया। इस बात से नाराज आसपास रहने वाले लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल परिसर में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने तावडू शहर पुलिस और सीएमओ को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शक्ति किरण निवासी वार्ड नंबर 10 तावडू ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे अस्पताल की दीवार कूदकर दो व्यक्ति उनके घर में घुस आए। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी पत्नी शौच के लिए उठी थी। आरोपियों के घर में प्रवेश करने पर उनकी पत्नी ने शोर मचा दिया जिसके बाद वह भी उठ गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अस्पताल के पास रहने वाले रज्जू चेयरमैन, विजय अश्वनी नाशा, नरेश ढल, धर्मेंद्र भारद्वाज, अमित सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान जिले के नवनियुक्त सीएमओ सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए, जिनके सामने नगर वासियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। सीएमओ ने उन्हें जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed