फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attempt to KIdnape

Noida News: बच्ची को बहलाकर ले जा रहा था युवक, लोगों ने सरेराह पकड़कर पीटा

Sun, 12 Oct 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
attempt to KIdnape
-पार्क में बच्ची को खाना खिलाने के बहाने ले जा रहा था आरोपी
विज्ञापन

-भीड़ ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पार्क में ले जाने का प्रयास कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान संजय (30) निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गांव साकीपुर में किराये पर रहता है। आरोपी पेंट का काम करता है।
मैनपुरी निवासी एक दंपती दिवाली से पहले हर बार रंगोली आदि बेचने के लिए ग्रेटर नोएडा आते हैं। इस बार परिवार एच्छर मार्केट के पास रंगोली बेचने लिए आया है। उनके साथ एक तीन साल की बच्ची भी है। परिवार पास के एक पार्क में झुग्गी आदि बनाकर रहता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे महिला रंगोली बेचने के लिए मार्केट में जा रही थी। उसके साथ बच्ची भी थी। वह पीछे-पीछे पैदल ही चल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को खाना खिलाने के बहाने हाथ पकड़कर अपने साथ साथ ले जाने लगा। आगे चल रही मां को जब बच्ची के गायब होने का अहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान पास में केले की ठेली लगाए एक व्यक्ति ने कहा कि उसने एक युवक को बच्ची को ले जाते हुए देखा है। बच्ची आरोपी के पीछे चिल्लाते हुए भागी और कुछ ही दूरी पर उसे स्थानीय निवासियों की मदद से पकड़ लिया। लोग ने जब उसे बच्ची को ले जाने का कारण पूछा तो वह सही-सही जवाब नहीं दे पाया। गुस्सा लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है आरोपी : स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी का इरादा सही नहीं था। अगर समय रहते उसे नहीं पकड़ा जाता तो वह बच्ची के साथ गलत हरकत कर सकता था। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ पार्क की ओर ले जाने की कोशिश की। उसी दौरान बच्ची की मां और आस-पास मौजूद लोगों ने संदेह होने पर उसे रोक लिया और पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले साल शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article