{"_id":"6ab67267a129b9ba8e0419f0","slug":"attempt-to-give-communal-color-to-bus-accident-fir-registered-noida-news-c-1-noi1095-4763461-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- एक्स पर पोस्ट कर हादसे में 30 लोगों की मौत होने और पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने के बाद कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रूमा खातून नाम से बनी प्रोफाइल से अपलोड की गई पोस्ट मेंं मृतकों को गलत धार्मिक पहचान के आधार पर जोड़ा गया था।
पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि रूमा खातून की पोस्ट में दावा किया गया कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने बस में आग लगाई। जिसमें 30 मुस्लिम और ईसाई यात्रियों की मौत हो गई। पोस्ट में पीएम मोदी के लिए भी अभद्र शब्द लिखे गए। शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक सुमित कुमार के अनुसार, यह पोस्ट लोगों में भय, आक्रोश और प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा कर सकती थी। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी भ्रामक सामग्री समाज में तनाव बढ़ा सकती है।
एक्स पर साझा किए गए वीडियो में जलती हुई बस दिखाई गई थी। प्राथमिकी की जांच निरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस पोस्ट के स्रोत और उसे प्रसारित करने वाले खातों और उसकी पहुंच की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि भ्रामक पोस्ट किस उद्देश्य से की गई और कितने लोगों तक पहुंची। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।