फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to drive the police while checking

चेकिंग करते समय पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Thu, 18 Feb 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attempt to drive the police while checking
क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Mewat
नूंह। जिले में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। वहीं वाहन चालक पुलिस को चकमा देने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार की देर रात पुलिस टीम पर एक वाहन चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर शमशुद्दीन के साथ सिपाही प्रवीण व सिपाही सुनील को मामूली चोटें भी आई हैं। गनीमत रही पुलिस के जवान बच गए। नूंह सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस लाइन के सामने गुरुग्राम अलवर मार्ग पर आरटीओ इंस्पेक्टर शमशुद्दीन सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे। आए दिन की तरह ओवरलोड के अलावा नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक टाटा कंटेनर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही की पुलिस के जवान बच गए। हालांकि प्राथमिक चिकित्सा के लिए उन्हें नूंह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed