{"_id":"690e52e6a416af84990c36ae","slug":"attempt-to-crush-a-person-with-a-car-case-against-three-na-news-c-139-1-mdr1001-107687-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास, तीन पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के चुड़ियाला चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश में आरोपियों ने बाइक सवार अशोक राठी को कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजपुर स्थित गांव सैदपुर के रहने वाले अशोक राठी के अनुसार गांव निवासी कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। दोनों पक्षों के बीच मुकदमा चल रहा है। मुकदमे की रंजिश के कारण आरोपी उनकी हत्या करने की फिराक में रहते हैं। बृहस्पतिवार को अशोक राठी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने पास के गांव चुड़ियाला गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोपियों ने अशोक की हत्या करने का प्रयास किया। शोर होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय, हर्षित और कुलदीप निवासी सैदपुर भोजपुर के खिलाफ जानलेवा हमला का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।