{"_id":"5fe0ebd08ebc3e3e77198878","slug":"attempt-to-crush-3-officers-including-adcp-by-car-accused-absconding-noida-news-noi555325790","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसीपी समेत 3 अफसरों को कार से कुचलने का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसीपी समेत 3 अफसरों को कार से कुचलने का प्रयास, आरोपी फरार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार सवार ने एडीसीपी और दो एसीपी समेत कई पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इससे पहले की पुलिस उसे पकड़ती आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, सभी पुलिसकर्मी बच गए। सेक्टर-24 पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, नोएडा स्टेडियम से किसानों को प्राधिकरण के लिए कूच करना था। किसानों को रोकने के लिए मौके पर कई अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। वहीं, एडोब चौराहे पर वाहन की चेकिंग भी की जा रही थी। जिन वाहनों में किसान थे, उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। चेकिंग के दौरान हुंडई की एक वर्ना कार सवार युवक एडोब चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन कार सवार युवकों ने शीशा नहीं खोला। इस पर एडीसीपी रणविजय सिंह, एसीपी अंकिता और एसीपी रजनीश वर्मा को कुछ संदिग्ध लगा तो वह कार की ओर बढे़। एक साथ कई पुलिसकर्मियों को आता देख चालक ने बैक गियर लगाकर तेजी से गाड़ी भगाना शुरू कर दिया। गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इस दौरान आरोपी एक स्कूटर और कार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन किसानों की भीड़ के कारण कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।