{"_id":"61fac79a29af305d643a5c5a","slug":"attack-on-the-police-team-that-went-to-catch-the-accused-of-cutting-atm-mewat-news-noi630129039","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटने के आरोपी को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम काटने के आरोपी को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
पुन्हाना। एटीएम काटने व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पकड़ने गई तावडू अपराध जांच शाखा पर आरोपियों द्वारा पुलिस गाड़ी में टक्कर मारने व जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग करने के साथ भीड़ के साथ मिलकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पिनगवां पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए तावडू सीआईए की शिकायत पर 4 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व सेंट्रो कार बरामद की है जिसे अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पिनगवां थाना प्रभारी तरुण दहिया ने बताया कि सीआईए तावडू को सूचना मिली कि फारूक निवासी वाजिदपुर एक कुख्यात अपराधी है जो एटीएम काटने की कई वारदातों व पुन्हाना थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा है। आरोपी अपनी गाड़ी से अपने फूफी के लड़के शाकिर व अपनी प्रेमिका जिन्नत व उसकी बहन खालिदा के साथ पुन्हाना की तरफ से पिनगवां जाएगा। जिसपर पुलिस ने शाहाचौखा गांव की नहर के पास नाकाबंदी कर आरोपियों की गाड़ी को रूकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी तथा गाड़ी में बैठे एक अन्य आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी। आरोपी नाकाबंदी को तोड़ते हुए पिनगवां की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। महिलाओं का शोर शराबा सुनकर मौके पर दर्जनों महिलाएं व व्यक्ति इकट्ठे हो गए। आरोपियों ने मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं और पुरूषों के साथ पुलिस पार्टी के साथ मारपीट शुरू कर दी और एक मुख्य आरोपी फारूक को छुड़ा लिया। इसी दौरान पुलिस के जवान ने हवाई फायरिंग की तो भीड़ तितर बितर होकर भागने लगी और पुलिस के जवानों ने अपने आप को भीड़ की मारपीट से बचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से एक आरोपी को पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व आरोपियों द्वारा इस्तेमाल कार बरामद की है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पिनगवां थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में फारूक, शाकिर, जिन्नत, खालिदा निवासी बाजीदपुर सहित 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साकिर को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में खुलासा किया जाएगा।