Video: घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, लाठी-डंडों से किए गए वार.. सोशल मीडिया पर बवाल का वीडियो हुआ वायरल
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला 24 अक्टूबर की रात का है। थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र शर्मा उर्फ देवा पंडित जब मंदिर से स्टील फैक्टरी होते हुए अपने घर लौट रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनवली गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी से जुड़े प्रिंस पंडित ने अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस पंडित पुलिसकर्मियों के सामने धमकी देते नजर आ रहे है।
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला 24 अक्टूबर की रात का है। थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र शर्मा उर्फ देवा पंडित जब मंदिर से स्टील फैक्टरी होते हुए अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में खड़े 2-3 लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर चाकू से वार करने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।