फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on CM exposes failure of security system: Congress

सीएम पर हमले से खुली सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी : कांग्रेस

Wed, 20 Aug 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Attack on CM exposes failure of security system: Congress
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - राजधानी में आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रह पाएंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमला से दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। जब राजधानी की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रह पाएंगी।
मुख्यमंत्री चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे में जनसुनवाई कर रही थीं फिर भी हमला हुआ। इससे दिल्ली में बढ़ते अपराधों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि यह हमला दिल्ली पुलिस की बड़ी नाकामी है। हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रात्रिकालीन पाली में काम करने की इजाजत देने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की घोषणा की थी, लेकिन जिस दिल्ली में मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं वहां रात में काम पर जाने वाली लाखों महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा। राजधानी में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि गैंगवार, लूट, झपटमारी, गोलीबारी, महिलाओं पर हमले और दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। स्कूल-कॉलेजों में बम की धमकियां मिल रही हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की गलियों में खुलेआम नशा बिक रहा है और सरकार इसकी रोकथाम को लेकर बेहद सुस्त दिखाई देती है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 26 साल बाद सत्ता में आई भाजपा की दिल्ली सरकार सत्ता के नशे व आपसी खींचतान में उलझी हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के नियंत्रण में चल रही इस सरकार के कारण दिल्ली की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही वजह है कि अपराध पर लगाम नहीं लग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed