फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on CM could be a well planned conspiracy: Virendra Sachdeva

सीएम पर हमला हो सकती है सुनियोजित साजिश : वीरेंद्र सचदेवा

Wed, 20 Aug 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Attack on CM could be a well planned conspiracy: Virendra Sachdeva
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - जनसंवाद कार्यक्रम पहले से ज्यादा सघनता के साथ जारी रहेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कोई सुनियोजित साजिश हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी राजेश ने घटना से दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री के सरकारी व निजी आवास की रेकी की थी जिससे यह शक और गहरा होता है।
लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी अपने जनसंवाद कार्यक्रम को पहले से ज्यादा सघनता के साथ जारी रखेगी। हमलावर पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। ऐसे में यह आशंका और बढ़ जाती है कि यह हमला महज व्यक्तिगत घटना नहीं बल्कि साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी लेकिन यह घटना बेहद गंभीर है जो लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा हमला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर हमले के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो निंदनीय है जो कहीं न कहीं हमलावर को नैतिक समर्थन देने जैसा है। अतीत में भी कई हमलावरों का संबंध आप से जुड़ा हुआ पाया गया है। ऐसे में भारद्वाज का बयान हमलावर को अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करने के बराबर है। मुख्यमंत्री पर हमला केवल सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है बल्कि दिल्ली की राजनीतिक संस्कृति पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। भाजपा किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाली नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से जनता से संवाद लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed