फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on brother of farmer mla, case on 13

पूर्व विधायक रहीश खान के भाई लियाकत उनके चालकों पर हमला, 13 बदमाशों पर केस दर्ज

Wed, 30 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
attack on brother of farmer mla, case on 13
पूर्व विधायक के भाई पर हमला, 13 पर केस
विज्ञापन

पुन्हाना । बदमाशों ने अवैध हथियारों के बल पर मंगलवार को पूर्व विधायक रहीश खान के छोटे भाई लियाकत और उनके दोनों चालकों पर हमला कर एक लाख रुपये छीन लिए। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हैं। पुन्हाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर करीब 13 लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लियाकत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी गाड़ी से चालक इंसाफ और आजम के साथ जमालगढ़ रोड पर फोटो कॉपी कराने गए थे। तभी स्विफ्ट गाड़ी से उतरकर बदमाशों ने उनके चालक इंसाफ और आजम पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े को देखते हुए वे दुकान से बाहर निकले और बीचबचाव की कोशिश की तो इतने में ही जाकिर नंबरदार और अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। चालक आजम की कनपटी पर देसी कट्टा लगा दिया। झगड़े को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर और गाड़ी में रखे लगभग एक लाख रुपये जबरन छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में उनके चालक इंसाफ और आजम बुरी तरह से घायल हैं। पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जाकिर, मुबारिक, फरीद, सरफराज, साकिब, शाहरुख, साजिद, इकबाल, आबिद सहित 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed