फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ATM's cash box was cut from chisel after learning from YouTube, arrested

यूट्यूब से तरकीब सीख छेनी से काटा था एटीएम

Sat, 19 Oct 2019 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ATM's cash box was cut from chisel after learning from YouTube, arrested
यूट्यूब से सीखकर छेनी से काटा था एटीएम का कैश बॉक्स, गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बा चौकी के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के कैश बॉक्स को छेनी व पत्थर की मदद से काटा गया था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मूलरूप से बिहार निवासी दो भाइयों मन्नू शर्मा और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम तोड़कर रुपये निकालने की तरकीब सीखकर वारदात अंजाम दी। आरोपी कैश बॉक्स से 14 हजार रुपये ही निकाल पाए थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सूरजपुर कस्बा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को मन्नू और अभिषेक काटकर रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित की पुलिस टीम का वाहन वहां से गुजर रहा था। पुलिस वाहन के सायरन को सुनकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए गए जबकि अभिषेक सात हजार रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने दबिश देकर छह घंटे के भीतर अभिषेक को भी पकड़ लिया, लेकिन उसके पास से केवल चार हजार रुपये मिले। बताया गया है कि आरोपी ने तीन हजार रुपये खर्च कर दिए। आरोपी केवल 14 हजार रुपये निकाल पाए थे। दोनों सूरजपुर कस्बे में ही किराये पर रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सम्मानित
आरोपियों को छह घंटे में पकड़ने वाली पुलिस टीम एसआई विकास यादव, एसआई देवकी नंदन, हेड कांस्टेबल रामधन, सिपाही बृजेश व संतकुमार को एसएसपी ने दो-दो हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर की रात डाले 12 लाख रुपये
मामले में एटीएम में कैश डालने वाले कंपनी के मैनेजर हयात अली ने 12 हजार रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि कंपनी में एटीएम में 15 अक्तूबर को 12 लाख रुपये डाले गए थे। घटना के दौरान एटीएम में 19 लाख रुपये से अधिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed