{"_id":"5f04777e8ebc3e42b14ea97d","slug":"atm-loot-case-1-arrested-in-nooh-mewat-news-noi5218032158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटने वाला वांछित अपराधी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम काटने वाला वांछित अपराधी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नूंह सीआई -2 प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सुचना के आधार पर नूंह के गुरुग्राम अलवर मार्ग के करीब पीर मजार संलबा से एटीएम काटने की वारदात में शामिल घासेड़ा निवासी वांछित आरोपी तौफीक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सीआईए-2 प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने नाकाबंदी के दौरान भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मी संदीप ने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान मध्य प्रदेश, गुरुग्राम व महाराष्ट्र में एटीएम काटने की वारदात को कबूला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच कराई गई, रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।