{"_id":"67bb22a5d332942e4d05b9ec","slug":"atishi-will-be-the-leader-of-opposition-in-the-assembly-noida-news-c-340-1-del1011-81023-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधानसभा में आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधानसभा में आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
आप विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है। इसका फैसला रविवार को विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक कुलदीप कुमार और जनरैल सिंह ने इसका समर्थन किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर सहमति दे दी।
आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सर्वसम्मति से आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया। दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। पहले भी आतिशी ने चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। आप सरकार ने अब तक जनहित में जो काम किए हैं, विपक्ष में रहते हुए उनकी रक्षा भी करेंगे। इसके अलावा भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, जिनके आधार पर जनता ने उन्हें चुना है, अगर वे वादे से मुकरते हैं, तो एक सशक्त और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आप जिम्मेदारी निभाएगी। इधर, आतिशी ने पार्टी की तरफ से उनमें भरोसा दिखाने और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूरे विधायक दल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को विपक्ष की भूमिका में चुना है। एक मजबूत विपक्ष के रूप में आप सदन के अंदर पूरी ताकत से जनता की आवाज उठाएगी।
आप के लिए दो एजेंडे रहेंगे अहम
आतिशी ने कहा कि विपक्ष के तौर पर हमारी पार्टी के दो महत्वपूर्ण एजेंडे रहेंगे। पहला, भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करवाना। इसमें महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने की जो गारंटी को लागू करवाना हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा। पीएम ने प्रचार के दौरान गारंटी दी थी कि योजना की पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं को मिल जाएगी, लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा तक नहीं हुई। दूसरी तरफ भाजपा के मंत्रियों के बयानों से ऐसा सुनने में आ रहा है कि अब तक आप सरकार और केजरीवाल ने जो जनहितकारी काम किए हैं, उन्हें बंद कराने की कोशिश की जाएगी। अभी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का एक बयान आया था, जिसमें कई मोहल्ला क्लीनिक बंद कराने की बात कही गई थी। दिल्लीवालों का कहीं से भी कोई अहित न हो, इसके लिए हमारे विधायक सदन से सड़क तक लड़ेंगे।
विज्ञापन
कैग की रिपोर्ट पर भाजपा फैला रही भ्रम
आतशी ने कहा कि जिस कैग रिपोर्ट को भाजपा विधानसभा में पेश करने की बात कर रही है, उसे उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष को भेजा था। रिपोर्ट चुनाव से पहले ही बंद लिफाफे में विधानसभा स्पीकर के पास चली गई थी। यह कैग रिपोर्ट सदन के पहले सत्र में प्रस्तुत होनी ही थी, इसलिए भाजपा जो यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि उसने सदन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है, यह बिल्कुल भ्रामक है। हम भी चाहते हैं कि कैग रिपोर्ट को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह जनता के सामने आए।
आप संयोजक ने दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली की जनता के हित में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।