{"_id":"6aedd759434a71262708aea6","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-inter-school-sports-meet-noida-news-c-23-1-lko1064-111406-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
फोटो --
- बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल समेत विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में बास्केटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, शतरंज, फुटबॉल और खो-खो की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रदर्शन किया। अलग-अलग खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास करना है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल रहा।