{"_id":"6aeb0c3f116af9f3340fcd34","slug":"at-an-international-fashion-conference-dr-neetu-singh-stated-that-trust-and-quality-are-paramount-in-global-c-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अंतरराष्ट्रीय फैशन सम्मेलन में डॉ. नीतू सिंह बोलीं- वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भरोसा और गुणवत्ता सबसे अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अंतरराष्ट्रीय फैशन सम्मेलन में डॉ. नीतू सिंह बोलीं- वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भरोसा और गुणवत्ता सबसे अहम
Wed, 04 Nov 2026 04:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:13 PM IST
सार
एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा अगली पीढ़ी का फैशन और टेक्सटाइल - डिजाइन, सामग्री और तकनीक में नवाचार विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘INCFAT 2026’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फैशन सम्मेलन में डॉ. नीतू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा अगली पीढ़ी का फैशन और टेक्सटाइल - डिजाइन, सामग्री और तकनीक में नवाचार विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘INCFAT 2026’ का आयोजन किया गया। सममेलन में सिनी ग्रुप की संस्थापक एवं एमडी डॉ नीतू सिंह ने विशेष रूप से अपने विचार रखे।
विज्ञापन
डॉ नीतू सिंह ने कहा कि आज का ग्राहक गुणवत्ता को लेकर बेहद सजग है। वह बदलते फैशन पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है। वैश्विक बाजार में टिकना सिर्फ कीमत पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उत्पाद, तेजी, स्थिरता, तकनीक, डिजाइन, गुणवत्ता और सबसे बढ़कर विश्वास पर निर्भर करता है। उन्होंने छात्रों को भारत की विश्व फैशन में स्थिति, अवसरों और अन्य देशों से तुलना पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ यूएसए की टुकाटेक के चेयरमैन राम सरीन, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन की चेयरपर्सन दिव्या चौहान, वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला, सेलेस्टियल लाइफस्टाइल के सीईओ राजीव बंसल, ग्रुप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ प्रदीप जोशी,एनआईएफटी NIFT की डॉ वर्षा गुप्ता और डब्ल्यूजीएसएन की उर्वशी गुप्ता ने किया। सम्मेलन में वनस्थली विद्यापीठ, एफडीडीआई नोएडा, इग्नू, खालसा कॉलेज समेत कई संस्थानों के शोधार्थियों ने 26 शोध पत्र और 8 पोस्टर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन