फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aster School and Khurrat 11 in the finals

Noida News: एस्टर स्कूल और खुर्राट 11 फाइनल में

Tue, 14 Oct 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Aster School and Khurrat 11 in the finals
शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में हासिल की जीत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रहे 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक सेमीफाइनल खेले गए। पहले सेमीफाइनल में एस्टर स्कूल ने नोएडा वॉरियर्स को 7 रन से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में खुर्राट 11 ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हरा दिया। बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्टर स्कूल ने अर्जुन भारद्वाज के 63 और अनिकेत सिंह के 34 रन की मदद से 172 रन बनाए। जवाब में नोएडा वॉरियर्स ने 165 रन ही बना सके। टीम के लिए सिद्धार्थ जून ने 35 और तरुण बिष्ट ने 28 रन बनाए लेकिन जीत से सात रन दूर रह गए। एस्टर के कनिष्क भाटी और स्पर्श जैन ने 2-2 विकेट लिए। अर्जुन भारद्वाज मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, तरुण बिष्ट को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका में रवींद्र चौहान और राजीव चौहान ने निभाई जबकि स्कोरर अतुल पाल रहे। दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। सत्यम ने 57 और दिनेश ने नाबाद 23 रन बनाए। खुर्राट 11 के अमित ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने हुए खुर्राट 11 ने मडी कैफ के नाबाद 44 और आकाश तोमर के 42 रन की लमदद से 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। अंत में मैन ऑफ द मैच अमित नगर को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed