फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Assistant Regional Manager got first position in the state

Noida News: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिला प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 26 Jul 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Assistant Regional Manager got first position in the state
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। रोडवेज बस के कुशल संचालन करने, बेहतर सुविधाएं देने और निर्धारित मानक से अधिक आय देने के चलते प्रदेश में ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा और नोएडा के प्रबंधक मनोज कुमार को अपने-अपने क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। यातायात निरीक्षक शमीना अंजुम को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को डिपो संचालन के चार स्तर आय प्रति बस प्रतिदिन, बस उपयोगिता, ईधन औसत, लाभ-हानि प्रति बस प्रतिदिन पर मूल्यांकन प्रदेश स्तर पर किया जाता है। जिसके चलते मई माह में सेवा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को प्रदेश पहला स्थान मिला है। वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा को पहला स्थान मिला है। जबकि लखनऊ के बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून दूसरे स्थान पर रही। वहीं यातायात अधीक्षक नोएडा शमीना अंजुम को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। विभाग ने सभी को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed