{"_id":"61c9f3e9143c035cd3352ace","slug":"assembly-elections-2022-district-divided-into-26-zones-and-116-sectors-appointed-magistrate-noida-news-noi623719429","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव-2022: जिले को 26 जोन और 116 सेक्टर में बांटा, मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव-2022: जिले को 26 जोन और 116 सेक्टर में बांटा, मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
Assembly elections-2022: District divided into 26 zones and 116 sectors, appointed magistrate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारी तेज कर दी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले को 26 जोन और 116 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं तीनों विधानसभा के 49 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 45 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान के समय इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ निगरानी रखी जाएगी।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारी में जुटा है। करीब एक माह तक चले मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और त्रुटियों को ठीक करने के अभियान के बाद अब मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। 5 जनवरी को विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। अधिकारियों ने बताया कि तीनों विधानसभा में कुल 552 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1754 बूथ होंगे। इनमें 100 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। जहां से वेब कॉस्टिंग और वीडियोग्रॉफी कराई जाएगी।
वहीं जेवर विधानसभा में सबसे कम मतदान 419 मतदान बूथ है, लेकिन जेवर विधानसभा में सबसे अधिक संवेदनशील बूथ है। जेवर में 216 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि अन्य दोनों विधानसभा में कुल मिलाकर 100 भी बूथ संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
विधानसभा वार जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
विधानसभा जोन सेक्टर
नोएडा 12 38
दादरी 08 6
जेवर 06 42
कुल 26 116
-------------
विधानसभा वार मतदान बूथ और संवेदनशील बूथ
विधानसभा मतदान बूथ संवेदनशील बूथ
नोएडा 698 57
दादरी 637 22
जेवर 419 216
कुल 1754 295