फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ASI caught taking bribe of Rs 10,000

Noida News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई काबू

Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
ASI caught taking bribe of Rs 10,000
पुलिसकर्मी को पकड़कर ले जाती एसीबी की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने शनिवार शाम थाना साढौरा के एएसआई पवन कुमार को थाने के अंदर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अंबाला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर की गई। रिश्वत मामले में थाने के प्रभारी अजय कुमार व उनके ड्राइवर संदीप की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है।

एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में अंबाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ गांव छबीलपुर निवासी कुलदीप सिंह ने कबूतरबाजी के आरोप में थाना साढौरा में मामला दर्ज कराया था। इसमें शिकायतकर्ता को अगस्त में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इसके बाद वह (सुरेंद्र सिंह) 15 सितंबर को गांव लखनौर साहब के सरपंच जरनैल सिंह के साथ थाना साढौरा में प्रभारी अजय कुमार से मिलने गया। प्रभारी ने उन्हें मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार से मिलने को कहा। सुरेंद्र का आरोप है कि एएसआई पवन कुमार ने नियमित जमानत के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

इनमें से दस हजार रुपये काम होने से पहले और बाकी के 90 हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा गया। धमकी भी दी गई कि यदि रुपये नहीं दिए, तो वह उनके खिलाफ जांच में असहयोग का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करेगा और सुप्रीम कोर्ट के अग्रिम जमानत आदेश की पावती भी नहीं देगा। सुरेंद्र की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी एएसआई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को सुरेंद्र को दस हजार रुपये नकदी देकर थाना सढौरा में भेजा। सुरेंद्र थाने पहुंचा और जैसे ही उसने एएसआई पवन को यह रकम दी तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तुरंत छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एएसआई पवन कुमार की अंगुलियां पानी में डुबोई तो साफ हो गया कि रिश्वत के रुपये उन्होंने ही लिए हैं। इस पर उन्हें पकड़ लिया। इतना ही नहीं टीम द्वारा आरोपी एएसआई की थाना परिसर में खड़ी कार की भी जांच की गई, जिसमें से भी 500-500 के कई नोट बरामद हुए। एएसआई पवन कुमार के खिलाफ थाना सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में धारा 7 (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट) और धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी थाने में थे। कार्रवाई के बीच वह वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed