फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ashu of Greater Noida in Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी लीग में ग्रेटर नोएडा के आशु ने छुड़ाये विपक्षियों के पसीने

Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ashu of Greater Noida in Pro Kabaddi League
यूपी योद्धा के ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ी आशु नागर - फोटो : Grnoida
प्रो कबड्डी लीग में ग्रेटर नोएडा के आशु ने छुड़ाये विपक्षियों के पसीने
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिस खेल को ग्रेटर नोएडा दनकौर के आशु नागर ने शौक- शौक में खेलना शुरू किया था, उसी खेल में वह मात्र 4 से 5 साल में बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा की ओर से खेलने वाले आशु नागर टीम में डिफेंस की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभी तक खेले 18 मैचों में 32 अंक हासिल किए हैं। आगामी पांच अक्तूबर को वह दबंग दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए विशेष रणनीति बना रहे हैं।

20 साल के आशु नागर ने बताया कि चार से पांच साल पहले उनके गांव में कबड्डी के मुकाबले हो रहे थे, तभी उन्होंने शौक- शौक में खेलना शुरू किया। उनके खेल को देखकर गांव वाले काफी प्रभावित हुए। कुछ लोगों ने इस खेल की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने इस खेल को गंभीरता से लिया और नियमित पांच से छह घंटे अभ्यास करने लगे। टीवी पर आने वाले मुकाबलों को गंभीरता से देखना शुरू किया और कबड्डी की बारीकियों को जाना। कड़े अभ्यास के बाद उन्होंने पिछले साल प्रो कबड्डी लीग में जाने का विचार बनाया। लेकिन वह कैंप तक भी नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद भी आशु ने हार नहीं मानी और टीम में हर हाल में जगह पाने की ठान ली। अपनी कमियों पर ध्यान देते हुए उन्हें दूर किया। इसके बाद ट्रायल देने पहुंचे। इस बार उन्हें यूपी योद्धा टीम के लिए चुन लिया गया। इस सत्र में वह विपक्षी टीमों के पसीने छुड़ा रहे हैं। आशु का मानना है कि प्रो कबड्डी लीग ने कबड्डी को नए मुकाम पर पहुंचाया है। अब इस खेल में पैसे के साथ शोहरत भी है। नए खिलाड़ियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed