फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asha worker who came to administer medicine beaten

Noida News: पोलियो की दवा पिलाने पहुंची आशा कार्यकर्ता को पीटा

Thu, 14 Dec 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Asha worker who came to administer medicine beaten
पोलियो की दवा पिलाने पहुंची आशा को पीटा
विज्ञापन

-दादरी कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरान मोहल्ले का मामला, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। नगर के ठाकुरान मोहल्ले में पोलियो की दवा पिलाने पहुंची आशा को युवक और उसके परिवार के लोगों ने पीट दिया। आरोपियों ने आशा पर जहर पिलाने का आरोप लगाया। पिटाई से घायल आशा ने घटना की सूचना सामुदायिक केंद्र के प्रभारी को दी है। दादरी कोतवाली पुलिस ने आशा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।


नगर के जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सविता शर्मा, विमला देवी और ललिता आशा कार्यकर्ता हैं। बुधवार को तीनों नगर के ठाकुरान मोहल्ले में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिला रही थीं। तीनों मोहल्ले की एक गली में पहुंची। सविता छोटे-छोटे बच्चों को पाेलियो की दवा पिलाने लगीं। आरोप है कि तभी एक युवक आया और जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगा। शोर सुनकर घर की महिलाएं भी बाहर आ गईं। आरोप है कि उन लोगों ने सविता का बाल पड़कर कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूसों से पिटाई की। अन्य दो आशाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद तीनों आशा किसी तरह जान बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची और प्रभारी चिकित्सक संजीव सारस्वत को घटना की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक ने बताया, मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed