{"_id":"6272b60549f2c749c22ba099","slug":"asha-worker-made-minor-girl-raped-by-different-youths-noida-news-noi6466342200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से आशा वर्कर ने कराया अलग-अलग युवकों से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की से आशा वर्कर ने कराया अलग-अलग युवकों से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। क्षेत्र में बिना मां-बाप की एक नाबालिग को आशा वर्कर ने सेक्स वर्कर बना दिया। युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म तो किया। लड़की के फोन नंबर भी लड़कों में बांट दिए। युवक उससे गंदी बातें कर परेशान करने लगे। दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के बाद घर में ही गर्भपात कराया गया। थाना पुलिस ने एक आशा वर्कर सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि एक 17 वर्षीय लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसके माता-पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद बाद घर में उसके एक बड़ा व एक छोटा भाई है। उसका आरोप है कि उसका आशा वर्कर सुमनलता के घर आना-जाना था। सुमनलता ने उसे जनवरी 2022 में जबरन अरुण नाम के युवक से मिलवाया और रात के समय उसके घर पर भेज दिया। आरोपी ने उसके घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भ से हो गई।
घर पर किया गर्भपात
पीड़िता ने बाद में इसके बारे में आशा वर्कर को बताया तो उसने पहले तो उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर अपने घर पर ही उसका गर्भपात कर स्वयं अस्पताल से दवाई ले आई। इसके बाद आशा वर्कर ने 18 मार्च को उसके घर पर रात को एक बजे दूसरे युवक सुरेश को भेजा, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जबरन खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने विरोध किया तो आशा वर्कर व आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 23 अप्रैल को पीड़िता अपने किसी कार्य से ओबीसी बैंक गई तो आशा वर्कर ने उसके पीछे पवन नाम के युवक को भेज दिया। पवन पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर डबचिक पर्यटक स्थल ले जाने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी उसे खेतों पर बनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे हाईवे पर छोड़कर धमकी देने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
कई लड़कों को दिए फोन नंबर
पीड़िता का आरोप है कि आशा वर्कर सुमनलता ने उसका मोबाइल नंबर अन्य लड़कों को भी दे दिया, जो उसके पास फोन कर गंदी-गंदी बातें करने लगे। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने चचेरे भाई को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
इन पर केस दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर आशा वर्कर सुमनलता, अरुण, पवन व सुरेश के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधिकारी