फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As the rain increased, the danger of wild animals also increased

Noida News: बारिश बढ़ी तो जंगली जीवों का खतरा भी बढ़ा

Mon, 04 Aug 2025 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
As the rain increased, the danger of wild animals also increased
बारिश बढ़ी तो जंगली जीवों का खतरा भी बढ़ा
विज्ञापन

ढाई महीने में 149 जगह निकले सांप, मॉनिटर लिजर्ट भी 22 मिले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश में जंगली जीवों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वन विभाग दादरी रेंज के मुताबिक 15 मई से अब तक 149 जगह सांप निकल चुके हैं। इसके अलावा मॉनिटर लिजर्ट भी 22 निकल चुके हैं।
यह छिपकली की तरह दिखते हैं लेकिन आकार में बड़े होते हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा। शहर के सेक्टरों, सोसाइटियों समेत घरों में भी इस तरह के जीव निकल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचित किया जा रहा है। दादरी रेंज के फॉरेस्ट इंस्पेक्टर प्रशांत ने बताया कि 15 मई के बाद से बारिश हो रही है। ऐसे में जंगली जीव बाहर निकल रहे हैं। फॉरेस्ट इंस्पेक्टर प्रशांत ने बताया कि जो सांप निकल रहे हैं, इसमें अधिकतर रेड स्नैक हैं और यह जहरीले नहीं होते हैं। वहीं, मॉनिटर लिजर्ड भी जहरीला नहीं होता है। हालांकि, इनकी लार में बैक्टीरिया होते हैं, जो काटने पर संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस नंबर पर कर सकते हैं सूचित
प्रशांत ने बताया कि यदि आपके घर या घर के आसपास सांप व कोई अन्य जंगली जीव निकल रहे हैं तो वन विभाग के 01202425989 नंबर पर सूचित कर सकते हैं। इस नंबर पर सूचित करने के बाद टीम भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed