{"_id":"69173ff80b275537d503af89","slug":"as-the-cold-increases-viral-fever-spreads-increasing-the-number-of-patients-in-hospitals-noida-news-c-23-1-lko1064-80492-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठंड बढ़ते ही वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठंड बढ़ते ही वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
बच्चों-बुजुर्गों पर असर ज्यादा, जिम्स ओपीडी में 25 से 30 फीसदी बढ़े मामले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तापमान में गिरावट के साथ वायरल बुखार तेजी से फैलने लगा है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों की इम्यूनिटी प्रभावित हो रही है, जिसकी वजह से खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जिम्स की ओपीडी में पिछले एक सप्ताह में वायरल मरीजों की संख्या 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है।
जिम्स के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि ठंड में इम्यूनिटी कमजोर होने से वायरस तेजी से हमला करते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों और गंदगी के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है। दमा, डायबिटीज, बीपी और बुजुर्ग मरीजों में जोखिम अधिक है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के लक्षणों में तेज तापमान, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी, थकान और कई बार उल्टी-दस्त शामिल हैं।
डॉक्टरों ने मरीजों को आराम करने, गर्म तरल पदार्थ लेने और बिना परामर्श एंटीबायोटिक न लेने की सलाह दी है। बचाव के लिए हाथ धोना, मास्क का प्रयोग, गर्म कपड़े पहनना और संतुलित खानपान जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन
हवा भी बहुत खराब श्रेणी में
सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 368 और नोएडा में 364 दर्ज हुआ, जो बहुत खराब श्रेणी में है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर में बढ़ोतरी हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री व आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। शनिवार को हल्के कोहरे और धुंध की संभावना जताई गई है।