{"_id":"5df7e73f8ebc3e87b84dd990","slug":"artists-from-different-states-will-be-seen-on-a-stage-noida-news-noi479874377","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्प उत्सव में दिखेगा अलग-अलग राज्यों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्प उत्सव में दिखेगा अलग-अलग राज्यों का हुनर
विज्ञापन
एक मंच पर दिखेगा विभिन्न राज्यों के कलाकारों का हुनर
नोएडा। सेक्टर-33ए शिल्प हाट एवं बुनकर भवन में 21 से 29 दिसंबर तक शिल्प उत्सव का आयोजन होगा। इसे नोएडा हाट नाम दिया गया है। 21 दिसंबर को इस इमारत का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान एक ही मंच पर अलग-अलग राज्यों के कलाकारों का हुनर देखने को मिलेगा। यही नहीं, श्रीलंका के कलाकारों को भी यहां बुलाया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायकों की प्रस्तुति और लेजर शो रहेगा। वहीं, कार्यक्रम में लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ रितु माहेश्वरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दिन बॉलीवुड गायिका रेखा भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगी। यहां लेजर शो का भी आयोजन होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस कार्निवाल और बॉलीवुड सिंगर शरीक खान की प्रस्तुति होगी। 28 दिसंबर के कार्यक्रम में सिंगर मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। इस दिन उद्योग मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन उपस्थित रहेंगे।
सीईओ ने बताया कि शिल्प उत्सव का मकसद यूपी की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। यहां कारीगर, शिल्पकार और मास्टर शिल्पकार अपने उत्पादों के साथ शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एवं व्यंजनों का भी लोग आनंद उठा सकेंगे। अलग-अलग राज्यों के पर्यटन, खाद्य सामग्री और कारीगरों के उत्पाद कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यहां बच्चों के लिए भी मनोरंजन साधन उपलब्ध होंगे। प्रेस वार्ता में प्राधिकरण की एसीईओ श्रुति, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, जीएम राजीव त्यागी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह होगी खासियत
शिल्प हाट देश के हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी, नारियल जटा, जूट, कपड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, रेडीमेड गारमेंट, खाद्य, बागवानी, संस्कृति और पर्यटन आदि के साथ-साथ कारीगरों, शिल्पकारों, बुनकरों आदि के हुनर को बढ़ावा देने के लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। यहां प्रत्येक महीने कोई न कोई आयोजन होता रहेगा। दिल्ली हाट की तर्ज पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के लिए रूपरेखा तय की गई है। प्रदर्शनी नहीं चलेगी तो भी लेजर शो का आयोजन होता रहेगा। इसके लिए पूरे साल का कैलेंडर जारी होगा।
दुकानों का शुल्क जल्द होगा निर्धारित
यहां बनी दुकानों को किराये पर या खरीदने का मौका प्राधिकरण देगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से शुल्क तय होना बाकी है। इसके अलावा इस परिसर के उपयोग और यहां आयोजनों के लिए प्राधिकरण की ओर से भी एजेंसियों से संपर्क साधा जा रहा है। यही नहीं, प्राधिकरण की ओर से इस बाबत पत्र भी लिखा गया है। वहीं अन्य आयोजकों को यहां लाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
यह होगा उपलब्ध
नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा हाट (शिल्पहाट एवं बुनकर भवन) का निर्माण कराया है। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यहां 146 दुकानें, 25 फूड कोर्ट, प्रदर्शनी के लिए 10 हजार वर्ग फुट स्थान, आर्ट गैलरी के लिए 5 हजार वर्ग फुट क्षेत्र, संग्रहालय के लिए 5 हजार वर्ग फुट क्षेत्र, ऑफिस के लिए 2 हजार वर्ग फुट का क्षेत्र, 1080 वाहनों के लिए पार्किंग, 60 बेड का शयनागार, सात एंपोरियम, 800 दर्शक क्षमता वाला रंगभूमि सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध है।