फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   arrested two accused while gambling openly

खुलेआम सट्टा खेल रहे दो आरोपियों को दबोचा

Thu, 07 Jan 2021 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
arrested two accused while gambling openly
खुलेआम सट्टा खेल रहे दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

तावडू। नगर में अलग-अलग स्थानों पर सरेआम सट्टा खेलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू गई है। तावडू शहर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली की पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 8 तावडू शहर पटेल नगर में और रजनीश निवासी वार्ड नंबर 4 तावडू नगर के सोहन रोड पर सरेआम आवाज लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से 2 जवानों को नकली सट्टेबाज के तौर पर तैयार कर उनके पास भेजा गया। भेजे गए जवानों ने हस्ताक्षर युक्त 10 रुपये का नोट देकर उनसे सट्टा लगाने के लिए कहा। जैसे ही उन्हें पर्ची थमाई गई तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सट्टेबाजों ने पूछताछ में अपना नाम रजनीश निवासी निजामपुर गढ़वा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद वर्तमान निवासी वार्ड नंबर 4 तावडू बताया है। पुलिस ने रजनीश से सट्टे की पर्ची कलम, कागज, हस्ताक्षर युक्त नोट और 2680 रुपये बरामद किए हैं। वहीं दूसरे सट्टेबाज ने अपनी पहचान पवन निवासी वार्ड नंबर 8 पटेल नगर बताई, पुलिस ने उससे भी सट्टे की पर्ची सहित 1860 नकद रुपए बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed