{"_id":"6495ef2d070e367b220ee065","slug":"arrested-for-cheating-71-people-on-the-pretext-of-investment-noida-news-c-340-1-del1004-16998-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश का झांसा देकर 71 लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश का झांसा देकर 71 लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-आर्थिक अपराध शाखा ने अहमदाबाद से पकड़ा, पैसे एकत्रित करके हो गया था फरार
- 75 फीसदी लाभ की करता था बात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में निवेश पर 75 फीसदी लाभ देने का झांसा देकर 71 लोगों से ठगी करने वाले एक जालसाज को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों से पैसे इकट्ठा करने के बाद फरार हो गया था। इस मामले में तीन साल पहले 71 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के बीड निवासी विकास दत्तात्रेय भोसले के रूप में हुई है।
उत्तम नगर निवासी विनीत त्यागी सहित 71 लोगों ने साल 2020 में आर्थिक अपराध शाखा में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि विकास भोसले और उसके साथी मनीष और रेनू ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियाें ने बताया था कि उत्तमनगर के नवादा में एनडी एंटरप्राइजेज के नाम से उनकी कंपनी है। पीड़ितों से उनकी कंपनी की योजना में निवेश करने के लिए कहा। बताया था कि कंपनी मशीनें और कच्ची पेंसिल, पाउडर, गोंद, स्टैंड जैसा कच्चा माल उपलब्ध कराती है। प्रलोभन दिया कि निवेश करने के बाद दो से तीन दिन में ही वे निवेश राशि पर 75 फीसदी लाभ कमा सकते हैं। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ितों ने करीब 64 लाख रुपये का निवेश कर दिया। कुछ दिन तक आरोपी पीड़ितों को कच्चा माल उपलब्ध कराया और उस माल को खरीदकर मुनाफा दिया। इसके बाद पीड़ितोें से पैसे इकट्ठा करने के बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान महाराष्ट्र में कई बार दबिश दी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि वह अपने पिता के संपर्क में है। उसके पिता गुजरात के अहमदाबाद में काम करते हैं। पुलिस टीम ने अहमदाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने साल 2018 में एक कंपनी शुरू की, लेकिन कारोबार में फायदा नहीं हुआ। इस दौरान उसकी मुलाकात मनीष और दीपक से हुई। उनकी मदद से उसने उत्तम नगर में एनडी एंटरप्राइजेज के नाम से एक नई कंपनी शुरू की। यहां से ठगी करने के बाद आरोपी 18 अक्टूबर 2019 को फरार हो गया।