{"_id":"68f100c0f4518cc19d08a329","slug":"arrest-of-aap-leaders-in-gujarat-is-the-height-of-repression-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1011-108799-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में आप नेताओं की गिरफ्तारी दमन की इंतहा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में आप नेताओं की गिरफ्तारी दमन की इंतहा : केजरीवाल
विज्ञापन
आप संयोजक ने राज्य सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुजरात में किसानों के विरोध और महापंचायत के दौरान आप नेता प्रवीण राम व राजू करपड़ा की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने राज्य सरकार पर किसानों के दमन और विरोधियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की 30 साल से सत्ता में बनी भाजपा सरकार ने अब दमन की इंतहा कर दी है।
बोटड़ जिले के हड़दड़ गांव में 12 अक्तूबर को हुई महापंचायत के दौरान किसान करदा प्रथा और मंडी व्यवस्था के खिलाफ अपनी मांगें रख रहे थे। करदा प्रथा के तहत व्यापारी फसल के दाम घटाकर भुगतान कराना और मंडी में ठेका-व्यवहार के कारण किसान शोषण का शिकार हो रहे हैं। किसान मांग कर रहे थे कि सरकारी मंडियों में ही फसल की पूरी खरीद सुनिश्चित की जाए। केजरीवाल ने गुजरात सरकार से अपील की है कि किसानों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं और जायज मांगें मानी जाएं। साथ ही, आप ने 31 अक्तूबर को महापंचायत बुलाने की भी घोषणा की है।