फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   arnya project bank account seezed

उन्नति बिल्डर के अरन्या प्रोजेक्ट के सभी बैंक खाते फ्रीज-अमर उजाला

Sat, 25 May 2019 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
arnya project bank account seezed
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

उन्नति बिल्डर के अरण्या प्रोजेक्ट के सभी बैंक खाते सीज
रेरा ने प्रोजेक्ट के तीन फेजों का पंजीकरण किया था रद्द, नोएडा और गाजियाबाद के चार बैंकों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यूपी रेरा ने उन्नति फॉरच्यून होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के दी अरण्या प्रोजेक्ट के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अब बिल्डर प्रोजेक्ट के बैंक खातों का प्रयाग नहीं कर सकेगा। इस संबंध में नोएडा और गाजियाबाद के चार बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुल पांच शाखाओं में अरन्या प्रोजेक्ट के खाते हैं। यूपी रेरा ने बृहस्पतिवार को नोएडा स्थित दी अरण्या प्रोजेक्ट के फेज तीन, चार और पांच का पंजीकरण रद्द कर दिया था। बिल्डर प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर सकता। इससे पहले बिल्डर को नोटिस जारी कर मौका दिया गया था, लेकिन बिल्डर प्रस्तुतिकरण नहीं दे सका। बिल्डर ने 2007 में प्रोजेक्ट शुरू किया था। कुल आठ टावर व विला बनने हैं। इसमें करीब 1500 करोड़ रुपये फंसे हैं। रेरा ने पंजीकरण रद्द कर दिया है। ताकि, प्रोजेक्ट को किसी अन्य प्रमोटर से पूरा कराकर खरीदारों को घर दिया जा सके।
बैंकों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
यूपी भूसंपदा (नियमन व विकास) अधिनियम-2016 के तहत यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट के सभी बैंकों खातों को सीज करवा दिया है। रेरा के सचिव अबरार अहमद ने नोएडा के सेक्टर एक में एचडीएफसी, सेक्टर-62 में एक्सेस, सेक्टर 12 व 18 में पीएनबी बैंक और गाजियाबाद, वैशाली सेक्टर चार स्थित कारपोरेशन बैंक के प्रबंधक को तत्काल खाते सीज करने का आदेश दिया है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बिल्डर को डिफाल्टर सूची में डाला
यूपी रेरा ने पंजीकरण रद्द करने के साथ ही उन्नति बिल्डर को डिफाल्टर की सूची में डाल दिया है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी दी जाएगी। प्रमोटर की फोटो भी वेबसाइट पर डाली जाएगी। ताकि, खरीदारों को बिल्डर के बारे में पता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed