फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arms smuggling in NCR and other states, three arrested

एनसीआर समेत अन्य राज्यों में असलहे की तस्करी, तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arms smuggling in NCR and other states, three arrested
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में असलहे की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल, दो तमंचे व 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी कुछ माह से तस्करी में लिप्त थे। पुलिस आरोपियों से जुड़े गिरोहों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास से मुजफ्फरनगर निवासी रहीसउद्दीन, मोहम्मद रफी और मेरठ निवासी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अवैध असलहों की तस्करी करने के लिए जा रहे थे। इनका नेटवर्क यूपी के अलावा कई राज्यों तक फैला हुआ है और कई गिरोह को ये लोग असलहे बेचते हैं।
विज्ञापन

आरोपी बुधवार रात को कार से जा रहे थे तभी सूचना के आधार पर इन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार भी बरामद की गई है। अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी रहीसुद्दीन वर्ष 1998 और 2003 में मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है। जबकि रफी अवैध हथियार रखने के मामले में मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने और हत्या के केस में ककरौली थाने से गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने तस्करी से ठीक ठाक पैसे कमाए हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed