फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arjun could not reach the peak of Trishul due to rain and snowfall

बारिश-बर्फबारी बनी बाधक, त्रिशूल की चोटी तक नहीं पहुंच पाए अर्जुन

Tue, 09 Feb 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arjun could not reach the peak of Trishul due to rain and snowfall
नोएडा (राजन राय)। पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी त्रिशूल की चोटी पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। उत्तराखंड स्थित त्रिशूल पर्वत की चोटी को फतह करने निकले अर्जुन और उनकी टीम को बारिश और बर्फबारी के कारण अपना अभियान रास्ते में ही रोकना पड़ा। 7210 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने निकले अर्जुन ने टीम के साथ 5300 मीटर तक की चढ़ाई पूरी करने के बाद सोमवार को घर लौट आए। त्रिशूल की इस चोटी को सर्दी के मौसम में अब तक कोई भी पर्वतारोही फतह नहीं कर सका है।
विज्ञापन

माउंट त्रिशूल हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो उत्तराखंड के मध्य में बागेश्वर जिले के निकट पश्चिमी कु माऊं में स्थित है। इस चोटी को फतह करने के लिए नोएडा निवासी अर्जुन वाजपेयी 28 जनवरी को अपने दो साथियों मुंबई निवासी पार्थ उपाध्याय और लद्दाख निवासी मोहम्मद अली के साथ निकले थे। उनकी टीम 31 जनवरी को 4600 मीटर ऊंचे बेस कैंप तक पहुंच गई थी। वहां से चलने के बाद टीम ने 700 मीटर तक की चढ़ाई और कर ली, लेकिन फिर एकाएक ही मौसम के खराब होने से उन्हें रुकना पड़ा। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण उन्होंने 6 फरवरी को लौटने का निश्चय किया। सोमवार को वह घर भी पहुंच गए।
विज्ञापन

तिरंगा नहीं लहराने पाने का है मलाल
अर्जुन ने बताया कि 1910 मीटर की और चढ़कर त्रिशूल पर्वत की चोटी को फतह कर लेते, लेकिन मौसम इस कदर खराब था कि एक मीटर की चढ़ाई की गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने बताया कि त्रिशूल पर्वत पर ठंड के मौसम में अब तक किसी ने भी फतह हासिल नहीं की है। इस रास्ते में मोटी बर्फ के साथ ऊंची-नीची चट्टानें होने के कारण चढ़ाई काफी दुर्गम मानी जाती है। अर्जुन का कहना है कि चोटी पर तिरंगा नहीं लहरा पाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed