फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Apply carefully for admission to three B.Tech programs

Noida News: तीन बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए ध्यानपूर्वक करें आवेदन

Tue, 07 May 2024 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Apply carefully for admission to three B.Tech programs
-दस्तावेजों में जो जानकारी दी गई है उसे ही फॉर्म में स्वीकार किया जाएगा
विज्ञापन


-जेईई मेन की इस साल की ही रैंक पर होगा दाखिला

-डीयू ने तीनों प्रोग्राम के लिए आयोजित किया वेबिनार
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन फॉर्म जल्दबाजी में नहीं बल्कि ध्यान से भरें। फॉर्म भरने से पहले एक बार इंर्फोमेशन बुलेटिन जरूर पढ़े। आपके दस्तावेजों में जो जानकारी दी गई है उसे ही फॉर्म में स्वीकार किया जाएगा। इस बात को ध्यान रखना होगा कि जेईई मेन की इस साल की रैंक के आधार पर ही दाखिला होगा। डीयू में बीटेक में दाखिले के लिए आयोजित वेबिनार में यह जानकारी छात्रों को दी गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल फैक्लटी ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत तीन नए बीटेक प्रोग्राम(कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) को शुरू किया गया था। इन तीन प्रोग्राम को लेकर छात्रों के मन में काफी सवाल हैं। इसके लिए डीयू की ओर से मंगलवार को वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी, संयुक्त दाखिला डीन अमित पुंडीर, संयुक्त दाखिला डीन प्रो संजीव सिंह ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


वेबिनार में छात्रों को बताया गया कि अभी पंजीकरण करने के लिए 25 मई तक का समय है। ऐसे में छात्र ध्यान से पंजीकरण करें। पंजीकरण करने से पहले एक बार इंर्फोमेशन बुलेटिन को जरूर पढ़ें। यदि जल्दबाजी में फॉर्म भरेंगे तो गलती होगी इसलिए हड़बड़ी ना करें। छात्रों के दस्तावेजों या प्रमाणपत्रों में जो ब्यौरा होगा उसे ही फॉर्म में भरना है। इस बात का ध्यान रखें। छात्रों को सलाह दी गई कि डीयू की वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें अन्यथा गलत जानकारी मिलेगी। फॉर्म में सुधार करने के लिए छात्रों को 27 मई से पांच जून तक सुविधा मिलेगी। लेकिन इस सुविधा के तहत भी कुछ ब्यौरे में ही सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed