फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applied for crop insurance scheme by making fake seal

फर्जी मुहर बनवाकर फसल बीमा योजना के लिए किए आवेदन

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Applied for crop insurance scheme by making fake seal
तावडू। शहर के तहसील परिसर में बैठने वाले अधिवक्ता और नोटरी शब्बीर की फर्जी मुहर बनवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का मामला सामने आया है। जब बीमा कंपनी के अधिकारी आवेदन किए गए किसानों के कागजात की जांच करने पहुंचे तो उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित नोटरी ने मामले में सीएम विंडो सहित विभिन्न विभागों में शिकायत देकर संबंधित जालसाजों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तावडू निवासी अधिवक्ता और नोटरी शब्बीर ने बताया कि उपमंडल के विभिन्न गांवों के बहुत से व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अनुदान धनराशि प्राप्त करने के लिए हलफनामे/ बटाई घोषणा पत्र दिए हैं। जिन पर उनके नाम की फर्जी नोटरी और मुहर लगाकर अटेस्ट किया गया है। नोटरी का दावा है कि उन्होंने कभी भी इस प्रकार के शपथ पत्र व कागजात पर अपनी ओर से हस्ताक्षर और मुहर नहीं लगाई है। आरोप है कि उपमंडल में संचालित विभिन्न सीएससी सेंटरों से फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय इन्हें अपलोड किया गया है। जालसाजों के माध्यम से फर्जी किसान बनकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। शब्बीर ने बताया कि 21 जनवरी को कृषि विभाग नूंह और बीमा कंपनी से जुड़े अधिकारी उनके पास जांच करने के लिए पहुंचे तो उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। लगभग 41 किसानों के कागजात और शपथ पत्र उनके सामने प्रस्तुत किए। जिन पर उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई थी। संबंधित जांच अधिकारियों को उन्होंने बताया कि उनके नाम पर किसी ने फर्जी मुहर और हस्ताक्षर कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। अधिवक्ता ने सीएम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित विभिन्न विभागों में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed