फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications sought for Chief Minister Sports Promotion Scheme

Noida News: मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के लिए मांगे आवेदन

Sun, 12 Oct 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for Chief Minister Sports Promotion Scheme
खिलाड़ी दस नवंबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार आवेदन करने वाले खिलाड़ी का तीन वर्षों में नियमित छात्र और दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।


खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता और चैंपियनशिप में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुका हो। इस योजना के तहत चयनित खिलाड़ी को दिल्ली का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जा सकता है। योजना के तहत चयनित होने वाले खिलाड़ी की आर्थिक मदद की जाएगी। स्कूल छात्र के लिए पांच लाख रुपये व एथलीट को 20 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग प्रशिक्षण के लिए दिया जाएगा। खिलाड़ी प्रशिक्षण मदद के लिए शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट https://www.edudel.nic.in/edu/sportsnew.html लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, छत्रसाल स्टेडियम में भी आवेदन की मूल प्रति भेजनी होगी। खिलाड़ी 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, शिक्षा निदेशालय की खेल शाखा ने दिल्ली राज्य स्कूल खेल के आयोजन के संबंध में भी सूचना जारी कर दी है। अलग-अलग खेलों प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 29 अक्तूबर से हैंडबॉल खेल के लिए प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article