फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications for scholarships can be made till December 6.

Noida News: छात्रवृत्ति के लिए 6 दिसंबर तक हो सकता है आवेदन

Wed, 26 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 26 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Applications for scholarships can be made till December 6.
कासगंज। समाज कल्याण विभाग ने पूर्व दशम तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के छात्रवृत्ति आवेदन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। छात्र 6 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सांवरे ने बताया कि शासन स्तर से कक्षा 9-10 एवं 11-12 के छात्र-छात्राओं एवं संस्थाओं के लिए नवीन संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। विद्यालय 1 दिसंबर तक मास्टर डाटा लॉक करेंगे। फिर 8 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक इसका सत्यापन करेंगे। विद्यालय 6 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे है। आवेदन का अंतिम प्रिंट वह 7 दिसंबर तक निकाल सकेंगे और इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म की फोटो कॉपी व अन्य दस्तावेजों के साथ 9 दिसंबर तक विद्यालय में जमा करेंगे। नेशनल इंफार्मेशन सेंटर (एनआईसी) से डाटा मिलान 15 से 23 दिसंबर तक होगा। छात्रों के स्तर पर त्रुटियों का निस्तारण 23 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय कमेटी स्वीकृति व डाटा लाॅक करने का कार्य 23 दिसंबर से 31 जनवरी तक करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 9 फरवरी तक भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यालय का प्रोफाइल प्रधानाचार्य स्तर से लॉक होने एवं जिला विद्यालय स्तर से सत्यापित होने से छूट गया है तो प्राथमिकता के आधार पर इस काम को पूरा करा लें। साथ ही आवेदन से वंचित छात्र/छात्राओं को समय सारिणी के अनुसार आवेदन करा दें जिससे कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed