फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications for National Income Based Scholarship Examination till 28th September

Noida News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन 28 सितंबर तक

Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Applications for National Income Based Scholarship Examination till 28th September
राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन 28 सितंबर तक
विज्ञापन

पहले 20 सितंबर तक किए जाने थे, आवेदन कम आने के कारण विभाग की ओर से दूसरी बार बढ़ाई गई तिथि
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन करने से छूट गए परिषदीय, शासकीय व अशासकीय कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आवेदन कम आने के कारण विभाग की ओर से दूसरी बार आवेदन करने की 28 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। पहले 20 सितंबर तक आवेदन किए जाने थे। 10 नवंबर को जिले में परीक्षा प्रस्तावित है। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को वेबसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वह छात्र ही आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास की हो। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले छात्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक की नहीं होनी चाहिए। आवेदन करते समय आय व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। जनपद की 96 सीटों पर अब तक 962 से अधिक आवेदन मिले हैं। हर साल तय लक्ष्य से 12 प्रतिशत आवेदन कराएं जाते हैं।

छात्रों को मिलते हैं प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शासन की ओर से प्रतिवर्ष शासन की ओर से 9वीं से लेकर 12वीं तक 12 हजार रुपये पढ़ाई करने के लिए मिलते हैं। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के दौरान काफी मदद मिल जाती है। पिछले दो सालों से जनपद में सभी सीटों पर छात्रों का चयन हो रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से कराई जा रही तैयारी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता व परीक्षा नोडल राजेश खन्ना ने बताया, परीक्षा की तैयारी छात्रों की कराई जा रही है। स्कूलों में शिक्षकों को मॉडल पेपर भेजे जा रहे है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छात्रों को 7 अक्तूबर तक मिलेगा मौका
नवोदय विद्यालय में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्रों को 7 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन कम आने के कारण छात्रों को एक मौका और दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed