फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Application deadline for 87 industrial plots in Yamuna City extended

Noida News: यमुना सिटी में 87 औद्योगिक भूखंड के आवेदन की तारीख बढ़ी

Mon, 02 Mar 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Application deadline for 87 industrial plots in Yamuna City extended
- उद्यमियों को आवेदन के लिए 15 मार्च तक का मौका
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड के लिए आवेदन की तारीख में संशोधन यमुना प्राधिकरण ने किया है। प्राधिकरण से जारी आदेश के मुताबिक अभी तक 28 फरवरी तक ही आवेदन किए जा सकते थे। अब इसमें 15 दिन का समय विस्तार दिया गया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब 15 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस योजना में सेक्टर-29, 32 और 33 में 8000 वर्गमीटर साइज तक के 42 भूखंड हैं। वहीं सेक्टर-24 में 8000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के 23 भूखंड हैं। इसके अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क, सेक्टर-28 में 8000 वर्गमीटर साइज तक के 22 भूखंड के लिए आवेदन की योजना अलग से चल रही है। सभी में अंतिम तारीख 15 मार्च होगी। 8000 वर्गमीटर से छोटे भूखंड ई-नीलामी और इससे बड़े भूखंड इंटरव्यू के माध्यम से आवंटित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed