फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anuj attacked Neha four times in two months, murder case registered

Noida News: कानपुर-अमरोहा के ध्यानार्थ नेहा पर अनुज ने दो माह में चार बार किया हमला, हत्या का केस दर्ज

Fri, 26 May 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Anuj attacked Neha four times in two months, murder case registered
नेहा पर अनुज ने दो माह में चार बार किया हमला, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- 14 मार्च को शिव नादर विवि प्रशासन को ईमेल कर छात्रा ने बयां की थी उत्पीड़न की कहानी

- पिता की शिकायत पर दादरी पुलिस ने चार युवक व शिव नादर विवि प्रबंधन पर दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। शिव नादर विश्वविद्यालय में 18 मई को छात्रा नेहा की हत्या कर सहपाठी अनुज के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने सात दिन बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने नेहा के अधिवक्ता पिता राजकुमार चौरसिया की तहरीर पर छात्र अनुज, विवि कर्मचारी आशुतोष पांडेय, करण और कानपुर के अंशू को नामजद कर व विवि प्रशासन पर आईपीसी की धारा 302, 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, परिजन को नेहा का एक ईमेल भी मिला है। 14 मार्च 2023 को नेहा ने ईमेल के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी कि अनुज उस पर दो महीने में चार बार हमला कर चुका है। उसके शरीर पर हमले के निशान भी मौजूद हैं। नेहा की शिकायत के दो माह बाद भी विवि प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी और न ही पुलिस व परिजन को अवगत कराया।
अधिवक्ता राजकुमार चौरसिया ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी नेहा का एक ईमेल मिला है। इसमें लिखा है कि उसकी अपने सहपाठी अनुज कुमार से 2 साल से दोस्ती थी, लेकिन कुछ अंदरूनी विवाद के चलते उससे संबंध तोड़ दिया था। इसके बावजूद अनुज मानने को तैयार नहीं था और लगातार उसे परेशान कर रहा था। नेहा ने लिखा कि यह चौथी बार है जब अनुज ने दो महीने के अंतराल में उस पर हमला किया है। अनुज ने नेहा का गला दबाया था, इससे वह बेहोश भी हो गई थी। वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। नेहा इस विवाद के बारे में परिजन को जानकारी नहीं देना चाहती थी। इसका जिक्र उसने अपनी ईमेल में भी किया था। नेहा ने लिखा है कि अनुज के पास उसके परिवार के नंबर हैं। वह उनसे भी संपर्क कर उसे परेशान कर सकता है। उसने विवि प्रशासन से मांग की थी कि वह इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर
मेसकर्मी, वीडियो ग्राफर, होटलकर्मी व विवि प्रबंधन पर दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ने बुधवार को मेसकर्मी और वीडियो ग्राफर पर आएगी जांच की आंच हेडलाइन से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें अनुज के सुसाइड वीडियो के आधार पर परिजन के आरोप लगाने व पुलिस के केस दर्ज करने की आशंका जताई गई थी। समाचार में विवि प्रबंधन की नेहा की शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं करने की लापरवाही को भी उजागर किया गया था। बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद परिजन ने इसी आधार पर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी व थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अब बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेसकर्मी आशुतोष पांडेय, वीडियोग्राफर करन, कानपुर का होटलकर्मी अंशु व विवि प्रशासन पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस इस मामले में नोटिस देकर या सीधे नामजद किए गए आरोपी युवकों व विवि प्रबंधन से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत की गई हत्या
नेहा के पिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि अनुज उनकी बेटी को कई दिन से परेशान कर रहा था और अनैतिक कार्य के लिए दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत नेहा ने विवि प्रशासन से की थी लेकिन कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई। अनुज ने नेहा की हत्या की। इसका सीसीटीवी फुटेज और अनुज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारी आशुतोष पांडेय, करण और कानपुर के अंशू का जिक्र किया गया है। इससे पता चलता है कि नेहा की हत्या साजिश के तहत की गई है। विश्वविद्यालय का प्रभावी कदम नहीं उठाना भी इसका एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed