{"_id":"6a257db94db070587e0ac3eb","slug":"anuj-and-tharanga-batted-well-gd-won-by-nine-wickets-noida-news-c-23-1-lko1064-96833-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनुज और थरंगा की दमदार बल्लेबाजी, नौ विकेट से जीडी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनुज और थरंगा की दमदार बल्लेबाजी, नौ विकेट से जीडी जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
- साउथर्न स्पार्टन्स को हराकर टीम ने मजबूत की स्थिति, अनुज बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 में रविवार को खेले पहले मैच में गुजरात डायमंड (जीडी) ने साउथर्न स्पार्टन्स (एसएस) को नौ विकेट से पराजित कर लीग में अपनी स्थिति मजबूत की। टीम के लिए उपयोगी नाबाद 67 रन की पारी के लिए अनुज चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर जीडी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में मिले दबाव से एसएस टीम दस ओवर में पांच विकेट पर 67 रन ही बना सकी। मुश्किल परिस्थितियों में इम्पैक्ट खिलाड़ी अभिषेक बत्रा ने 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। आबिद नबी ने 39 और फैज फजल ने 34 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत साउथर्न स्पार्टन्स निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रही। जीडी की ओर से क्रिस्टोफर मपोफू, जैसल कारिया और फैजल ए ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात डायमंड को उसके सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत दिलाई। कप्तान उपुल थरंगा और अनुज चौधरी ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। थरंगा ने 65 रन की आकर्षक पारी खेली, जबकि अनुज चौधरी 67 रन बनाकर नाबाद लौटे। थरंगा के आउट होने के बाद अनुज चौधरी ने सरुल कंवर के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। जीडी ने मात्र एक विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। एसएस की ओर से नरेंद्र मीणा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने एक विकेट हासिल किया।