{"_id":"698351a465cf3a70fe039ab1","slug":"answer-sheets-for-up-board-exams-will-arrive-today-noida-news-c-23-1-lko1064-86929-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आज पहुंचेंगी उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आज पहुंचेंगी उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं लाई जाएंगी, दो दिन में आ जाएंगे प्रवेश पत्र
- 42674 छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
- 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जनपद में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद में बुधवार को उत्तरपुस्तिकाएं आएंगी। शनिवार से केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं को पहुंचाने का काम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से किया जाएगा। जनपद में परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर के प्रश्नपत्र पहले ही जीजीआईसी सेक्टर-12 में आ चुके हैं। अब उत्तरपुस्तिकाओं के आने के बाद इनका वितरण शुरू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तरपुस्तिकाएं आने के बाद इन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही एक-दो दिन में प्रवेश पत्र भी आ जाएंगे। वहीं, 9 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आरंभ होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 42,674 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उत्तरपुस्तिकाओं में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि उत्तरपुस्तिकाओं का आकार क्षैतिज नहीं रखकर लंबवत किया गया है यानी परीक्षार्थियों को वही आकार मिलेगा, जिसमें वे वर्षभर लिखते हैं। इससे उन्हें लिखने में न तो असुविधा होगी और न ही असहजता महसूस होगी।
उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करते समय केंद्र व्यवस्थापक को विद्यालय का लेटरहेड, केंद्र व्यवस्थापक की मोहर एवं हस्ताक्षर सहित आवश्यक अभिलेख साथ लाना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
पहली बार दो कवर पेज
इसके अलावा उत्तरपुस्तिका में पहली बार दो कवर पेज लगाए गए हैं। इन बदलावों से पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करने की गुंजाइश खत्म हो गई है। इसे नकल माफिया के इरादों पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-मुक्त और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक भी अपने-अपने केंद्रों पर अंतिम तैयारियों में जुटे हैं।