फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ansal builder to answer in a week: UPRERA

यूपी रेरा ने अंसल बिल्डर से एक सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ansal builder to answer in a week: UPRERA
एक सप्ताह में जवाब दे अंसल बिल्डर : यूपी रेरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों को तलब करना शुरू कर दिया है। यूपी रेरा के चेयरमैन ने बुधवार को अंसल प्रोपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और अंसल अर्बन को तलब कर आदेशों का पालन नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया। चेयरमैन ने बिल्डर से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। वहीं आज सुपरटेक बिल्डर की दो सुपरटेक टाउनशिप और सुपरटेक लिमिटेड को तलब किया गया है। दोनों को करीब 300 आदेशों पर जवाब देना होगा।
यूपी रेरा ने दिल्ली-एनसीआर के 25 और लखनऊ के दो बिल्डरों को चिह्नित किया है। इन बिल्डरों ने करीब 2000 आदेशों का पालन नहीं किया है। रेरा ने नोटिस जारी कर सभी को तलब किया है। सबसे पहले अंसल बिल्डर की दो कंपनियों को बुलाया गया। अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने 68 आदेशों का पालन नहीं किया है। बिल्डर से पूछा गया कि कितने आदेशों का पूरी तरह पालन किया जा चुका है। समझौता कर लिया या अभी तक आदेश पर कुछ नहीं किया। वहीं अंसल अर्बन ने 37 आदेशों का पालन नहीं किया है। बिल्डर से रिफंड करने या कब्जा देने पर जवाब मांगा गया, लेकिन बिल्डर स्पष्टीकरण नहीं दे सका। रेरा के चेयरमैन ने अंसल बिल्डर को एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में एक-एक आदेश के पालन को लेकर रिपोर्ट तैयार कर जवाब देना होगा।
विज्ञापन

अंसल बिल्डर से एक सप्ताह में लंबित आदेशों पर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। - राजीव कुमार, अध्यक्ष यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed