{"_id":"68e538857217f1e5f30ed8a2","slug":"another-route-to-noida-airport-will-connect-to-nh-34-noida-news-c-491-1-gnd1001-280-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनएच 34 से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट का एक और रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनएच 34 से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट का एक और रास्ता
विज्ञापन
बुलंदशहर, मेरठ, अलीगढ़ के लिए भी ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-10 मीटर चौड़ी होगी जेवर-खुर्जा रोड, डबल रोड बनाने की तैयारी
-खुर्जा के पॉर्टरी उद्योग से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान
-42.16 करोड़ की आएगी लागत, पीडब्ल्यूडी ने भेजा योजना का प्रस्ताव
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। उत्तराखंड, दिल्ली, कानपुर होते हुए मध्यप्रदेश को जाने वाले एनएच-34 तक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने की राह आसान होने जा रही है। जेवर से खुर्जा तक 15.43 किलोमीटर की सिंगल रोड को 10 मीटर चौड़ी डबल रोड बनाने की योजना परवान चढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग लखनऊ की ओर से इसकी स्वीकृति के लिए प्रदेश आलाकमान को भेजा गया है। वहीं, खुर्जा से आगे चार किलोमीटर का स्ट्रेच एनएच-34 तक जोड़ने की पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट से खुर्जा समेत एनएच-34 के अंतर्गत आने वाले अन्य शहरों को सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ-साथ नोएडा एयरपोर्ट को कई अन्य शहरों से सीधी कनेक्टिविटी की भी योजनाएं परवान चढ़ रही हैं। जेवर से खुर्जा जाने वाली सिंगल रोड पर अभी तक छोटे वाहन ही गुजर पाते थे। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से खुर्जा तक रोड चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। इससे खुर्जा शहर और पॉर्टर उद्योग को विकास के पंख लग सकेंगे। क्षेत्र के लोगों की मांग पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इस रोड के सृदढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग रखी थी। 13 अक्तूबर 2024 को इस संबंध में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को 15.68 किलोमीटर लंबे रास्ते के चौड़ीकरण के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मेरठ की ओर से सड़क निधि परियोजना 2025-26 के अंतर्गत इस योजना का सर्वे और डीपीआर करने के लिए मुख्य अभियंता लखनऊ को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार दुबे की ओर से 12 सितंबर 2025 को शासन को पत्र लिखकर सड़क निधि परियोजना 2025-26 के अंतर्गत कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी है। सर्वे में 15.43 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और सृदढ़ीकरण किया जाएगा। इसकी कुल लागत 42.16 करोड़ रुपये आएगी।
-- -
खुर्जा से जुड़ने की योजना पहले ही मिली मंजूर
एनएच-34 को जेवर मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्तावित चार किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास को मंजूरी पहले ही मिल गई है। यह खुर्जा में एनएच-34 कैलाश अस्पताल के पास से अर्शिया इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब खुर्जा-जेवर रोड, खुर्जा रेलवे जंक्शन के निकट निकलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में संस्तुति दी हुई है। इसका जल्द सर्वे शुरू होने वाला है।
-- -
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने की राह होगी आसान
जेवर-खुर्जा रोड के चौड़ीकरण और मिनी बाईपास के बनने के बाद बुलंदहशहर, हापुड़, मेरठ व अलीगढ़ से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत जेवर, ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पहुंचना आसान होगा। साथ ही वाहन चालकों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।
-- -
मार्ग चौड़ीकरण से कई शहरों के निवासियों को जेवर, ग्रेटर नोएडा पहुंचना आसान होगा। क्षेत्र के निवासियों के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग के चौड़ीकरण से केवल खुर्जा से जेवर आने वाले वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही खुर्जा, बुलंदशहर के पॉर्टरी समेत अन्य उद्योगों का नोएडा हवाई अड्डे तक एक बेहतर रास्ता मिलेगा।
धीरेंद्र सिंह, विधायक, जेवर