फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Another fever death in Rabupura; four deaths so far

Noida News: बुखार से रबूपुरा में हुई चौथी मौत

Mon, 24 Nov 2025 09:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Another fever death in Rabupura; four deaths so far
-फोटो
विज्ञापन


-कल्पना का दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था उपचार
-लोगों ने कहा, इतनी मौत के बाद भी विभाग बरत रहा लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कस्बे में बुखार से एक और मौत हो गई। रविवार को मीणा ठाकुरान की रहने वाली कल्पना (46) ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। लगातार बुखार से हो रही मौत की गुत्थी को स्वास्थ्य विभाग भी समझने में असफल दिख रहा है।
चालीस दिनों में बुखार से रबूपुरा में यह चौथी मौत है। इससे पहले सात साल के लड्डू, पंद्रह वर्षीय सुमायरा और विशेष की मौत हो चुकी है। अब कल्पना ने भी बुखार में अपनी जान गंवा दी। परिवार के सदस्य चिंटू ने बताया कि कल्पना दिव्यांग थीं। पति कालू भी दिव्यांग हैं और टेलर का काम करते हैं। इसके अलावा परिवार में दो बेटे हैं। कल्पना को जब 18 को बुखार आया तो कस्बे के एक चिकित्सक से दवा ले ली। जब सुधार नहीं हुआ तो बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गलत उपचार देने पर शुगर बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ते देख दिल्ली रेफर किया। दिल्ली में भी उपचार के दौरान सुधार नहीं हुआ। रविवार की शाम खून की उल्टी होने के संग कप्लना की मौत हो गई। लोगों ने कहा कि चार मौत के बाद भी विभाग की आंखें नहीं खूल रहीं हैं।
विज्ञापन


झोलाछाप या आरएमपी से उपचार लेना पड़ा भारी

बीते कुछ दिनों में बुखार से कस्बे के जिन लोगों ने जान गंवाई है उन्होंने शुरुआती दिनों में क्षेत्र के झोलाछाप या आरएमपी डॉक्टरों से उपचार लिया था। कुछ दिन उपचार लेने के बाद जब सुधार नहीं हुआ तो बुलंदशहर में भी चारों ने उपचार भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article