{"_id":"65c9444a0d2c0f3552073c44","slug":"another-accused-arrested-in-the-case-of-fraud-of-rs-24-crore-noida-news-c-1-lko1064-1400990-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 24 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 24 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
24 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- जेवर एयरपोर्ट के पास कम दाम में जमीन दिलाने का झांसा दे ठगी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन बेचने का झांसा देकर 24 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने जमीन के फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में फरार 14 अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस ने रविवार को एसजेएम कट के पास से जेवर निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया। इरशाद और इसके साथियों ने गौरव शर्मा नामक एक शख्स से जमीन के नकली दस्तावेज दिखाकर 24 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने ठगी की नीयत से ही फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उन्होंने गौरव और उसके साथियों को बताया था कि वह जमींदार परिवार से हैं और एयरपोर्ट के पास उनकी कई एकड़ कृषि योग्य जमीन है। बाजार के दाम से कम मूल्य पर शिकायतकर्ता को जमीन बेचने का वादा किया। झांसे में आने के बाद गौरव और उसके साथियों ने आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी थी। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क तोड़ दिया था।