फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Announcement may be made to set up Mihir Bhoj University in Dadri

दादरी में मिहिर भोज विश्वविद्यालय बनाने की हो सकती है घोषणा

Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Announcement may be made to set up Mihir Bhoj University in Dadri
दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में सभा स्थल व हेलीपैड के स्थान का निरीक्षण करते हुए एडिशनल सीपी लव क? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। 22 सितंबर को सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादरी में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व गुर्जर विद्धा सभा के पदाधिकारियों ने इस संबंध मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया था। गुर्जर विद्धा सभा के सदस्य कुलदीप भाटी ने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल नागर के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। इसमें मनवीर नागर, राधाचरण भाटी, यशवीर नागर आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री से मिहिर भोज में प्रतिमा के अनावरण का अनुरोध किया गया था। इस पर उन्होंने अनुमति दी थी।
विज्ञापन

साथ ही संस्था के बारे में जानकारी करते हुए बात की थी। मुख्यमंत्री को बताया गया था कि संस्था के पास करीब तीन सौ बीघा जमीन है। वहीं, छह संस्थान भी चलाए जा रहे हैं। इनमें मिहिर भोज प्राइमरी, मिहिर भोज इंटर कॉलेज, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज, मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज और मिहिर भोज आईटीआई शामिल हैं। मिहिर भोज के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर इच्छा जाहिर की गई थी। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन करने का सुझाव भी दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सभा समेत अन्य लोगों को दादरी आगमन के दौरान यूनिवर्सिटी की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

15 फुट ऊंची प्रतिमा का होगा अनावरण
दादरी के कॉलेज में लगने वाली सम्राट मिहिर भोज की 15 फुट ऊंची प्रतिमा को विख्यात कलाकार राम सुतार ने बनाया है। इसमें अष्ट धातु का प्रयोग किया गया है। प्रतिमा को कॉलेज परिसर में मंच बनाकर लगा दिया गया है। मंच पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। प्रतिमा को स्थापित करने करीब 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किया जा चुका है। इसके निर्माण के लिए चंदा एकत्र किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपैड का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गुर्जर विद्धा सभा, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। सभा स्थल की सफाई के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस के आला अफसरों ने भी सभा स्थल और हेलीपैड का जायजा लिया। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में प्रतिमा के अनावरण के दौरान जनसभा भी है। लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। फिलहाल परिसर की सफाई और रंगाई पुताई चल रही है। डिग्री कॉलेज के पास ही मिहिर भोज इंटर कॉलेज में हेलीपैड बनाया जाएगा। एडिशनल सीपी लव कुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ इसका जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। गुर्जर विद्धा सभा के पदाधिकारी भी बैठकें करते रहे। इसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर, लज्जाराम भाटी, राधाचरण भाटी, कुलदीप भाटी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed