फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ankit was murdered due to a quarrel, two accused arrested

Noida News: झगड़े की रंजिश में की थी अंकित की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ankit was murdered due to a quarrel, two accused arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में 25 दिन पहले की अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आकाश व नीशू को दीनानाथ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश में अंकित की हत्या करने की बात कबूल की है। वीरवार को दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि 14 सितंबर को जींद जिले के पाजू गांव का अंकित अपने दीनानाथ कॉलोनी वाले घर पर आया था। रात को करीब नौ बजे वह दुकान से कुछ सामान लेने गया तो कॉलोनी के ही आकाश व उनके साथियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक अंकित की मां प्रेमो की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की दो आरोपी दीनानाथ कॉलोनी में ही हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आकाश और नीशू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि फरवरी महीने में उसका अंकित के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से वह अंकित ने रंजिश रखने लगा था और मौके की तलाश में था। 14 सितंबर को उसने व साथी आरोपी नीशू व फरार उनके अन्य कई साथी आरोपियों ने मिलकर गली में अंकित पर गंडासी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed