{"_id":"60d23f818ebc3e29ea0e0477","slug":"angry-with-family-8th-student-reached-dankaur-from-jammu-and-kashmir-grnoida-news-noi589159342","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से नाराज हो 8वीं का छात्र जम्मू-कश्मीर से दनकौर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से नाराज हो 8वीं का छात्र जम्मू-कश्मीर से दनकौर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर। परिजनों से नाराज होकर 8वीं का छात्र जम्मू-कश्मीर से दनकौर पहुंच गया। यहां एक होटल पर बैठकर रो रहे छात्र को दनकौर पुलिस अपने साथ ले गए। दनकौर पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ दनकौर पहुंच गए। इसके बाद दनकौर पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र परिजनों से नाराज होकर 19 जून की रात घर से निकला था। एक बस में बैठकर 21 जून की सुबह दिल्ली पहुंच गया। वहां से कुछ लोगों के साथ दनकौर कस्बे में आ गया। यहां मंगलवार सुबह छात्र एक होटल पर बैठकर रो रहा था। होटल मालिक ने इसकी सूचना कस्बा चौकी इंचार्ज विकास बालियान को दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र से उसका नाम और पता पूछकर जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि वहां गुमशुदगी दर्ज है और जम्मू कश्मीर पुलिस छात्र की तलाश करते हुए उसके मोबाइल की लोकेशन के जरिए दिल्ली खजूरी तक पहुंच गई है। इसके बाद से छात्र का फोन बंद जा रहा था। इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर की पुलिस परिजनों के साथ दिल्ली से दनकौर पहुंच गई। दनकौर एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।